Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड-पे बढ़ा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News


सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के कर्मियों का ग्रेड पे बढ़ा
लखनऊ । सरकार ने सहायता प्राप्त महाविद्यालयों व प्राविधिक शिक्षक संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड-पे बढ़ा दिया है। इससे कर्मचारियों को एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये प्रति माह तक का फायदा होगा। सरकार के इस निर्णय से सूबे के करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ होगा।

सरकार ने यह लाभ 26 सितंबर 2013 से देने का निर्णय किया है।

राजकीय महाविद्यालयों के कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 2013 में ही बढ़ा दिया गया था। उस समय सरकार ने सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया था। तब से यह कर्मचारी सरकार से ग्रेड पे बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे थे। इनकी लड़ाई मंगलवार को अंजाम तक पहुंच गई। सरकार ने इन कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।

अभी तक जो कर्मी 1900 ग्रेड पे पाते थे उसे सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन कर्मियों को 2000 ग्रेड पे मिलेगा। वरिष्ठ लिपिक में ग्रेड पे 2000, 2400 व 2800 को सरकार ने एक करके 2800 ग्रेड पे कर दिया है। इसका फायदा कर्मियों को एसीपी में मिलेगा। जिन्हें अभी तक 2400 का ग्रेड पे मिलता था वे अब 2800 ग्रेड पे पाएंगे। जिन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे मिलता था उन्हें 4200 रुपये अब मिलेगा। इसी तरह जो 4200 रुपये ग्रेड पे पाते थे उन्हें अब 4600 रुपये मिलेगा।
सरकार ने पुस्तकालय लिपिक का भी ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है। विशेष सचिव उच्च शिक्षा प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। उन्होंने निदेशक उच्च शिक्षा को इस निर्णय को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारी एसोसिएशन की लड़ाई आई काम

ग्रेड पे के लिए कानपुर विश्वविद्यालय सम्बद्ध कर्मचारी एसोसिएशन ने लंबी लड़ाई लड़ी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से करीब 25 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्हें एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक का हर महीने फायदा होगा।

प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

एक हजार से लेकर पांच हजार तक का हुआ लाभ

इस निर्णय से 25000 कर्मचारी हुए लाभान्वित
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news