Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सालों से जमे बीईओ के तबादले हुए शुरू

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : लंबे समय से एक ही जगह जमे खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला शुरू हो गया है। शासन की नीति के अनुरूप एक ही मंडल में दस साल से तैनात रहने वाले अधिकारियों को दूसरे मंडलों में भेजा जा रहा है। चिन्हित हुए अफसरों में अब तक 28 का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है।
शेष की सूची भी इसी पखवारे में जारी होगी। स्पष्ट निर्देश है कि इस आदेश का अनुपालन किया जाए। इसे न मानने वालों पर सख्ती होने की भी चर्चा है। तबादला आदेश से शिक्षा निदेशालय से जिलों तक में हड़कंप है।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की तर्ज पर विकासखंड मुख्यालयों में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला करने के लिए इस बार शासन के निर्देश पर नीति बनाई गई थी। हालांकि बाद में यह तय हुआ कि खंड शिक्षाधिकारियों के लिए अलग से नीति जारी नहीं की जाएगी, बल्कि शासन ने मई में जो तबादला निर्देश जारी किए हैं उसके तहत फेरबदल होंगे। शासन ने एक ही मंडल में दस वर्ष से जमे अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है। सबसे पहले इसी आदेश को खंड शिक्षाधिकारियों पर लागू किया जा रहा है। प्रदेश भर में ऐसे शिक्षाधिकारियों की तादाद 96 है। यह हालात तब हैं जब पिछले साल ही निदेशालय की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ी संख्या में फेरबदल किया था। 1चिन्हित अधिकारियों को यहां से वहां भेजने के लिए अलग-अलग आदेश जारी हुए हैं और अब तक 28 बीईओ का आदेश जारी हो चुका है। कहा जा रहा है कि यह सिलसिला सभी 96 अधिकारियों का तबादला पूरा होने तक जारी रहेगा। एक प्रक्रिया एक पखवारे में पूरी हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय के सूत्रों की मानें तो एक ही जिले में छह साल से जमे खंड शिक्षाधिकारियों का तबादला भी किया जाएगा। इसका जिम्मा संयुक्त शिक्षा निदेशकों को मिलेगा, लेकिन मंडल मुख्यालयों के दस वर्ष वाले अफसरों को हटाने के बाद यह निर्देश जारी होने के आसार हैं। उम्मीद यह भी है कि जिले के अंदर भी बेसिक शिक्षा अधिकारी बीईओ का फेरबदल कर सकेंगे। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा जिस तरह पिछले वर्ष पूरी पारदर्शिता से तबादले हुए वैसे ही इस बार फेरबदल होंगे।
undefined
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news