Advertisement

Govt Jobs : Opening

सीएम से मिलकर समस्याओं को बताएंगे शिक्षामित्र

सिकरारा (जौनपुर): प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर पर बुधवार को आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएसन की बैठक जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में 29 अगस्त को लखनऊ में होने वाले विशाल धरने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को शिक्षामित्र जिले के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव से मुला़कात कर सीएम से मिलने की बात की जाएगी। जिला महामंत्री अनीता ¨सह ने कहा कि सीएम से मिलकर हम सभी शिक्षामित्र समस्याओं से अवगत कराएंगे। वक्ताओं में सर्वेश यादव, रोहित बिन्द, मनोज कुमार, अशोक कुमार, प्रियंका शर्मा, संदीप कुमार आदि प्रमुख रहे। संचालन जिला महासचिव राज यादव ने किया।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news