Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

PGT 2013 INTERVIEW: प्रवक्ता 2013 के साक्षात्कार 23 अगस्त से, अंतिम परिणाम तेजी से होंगे जारी

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में प्रवक्ता 2013 पद के लिए साक्षात्कार फिर 23 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए नौ बोर्ड गठित कर दिए गए हैं क्योंकि हिंदी सरीखे विषय में अभ्यर्थियों की तादाद काफी अधिक है।
चयन बोर्ड ने अगस्त माह के पहले सप्ताह में प्रवक्ता पद के तीन विषयों का साक्षात्कार कराया था। उसके बाद अब 23 अगस्त से साक्षात्कार कराने का नया कार्यक्रम जारी हुआ है। इसके तहत 23 को हंिदूी के लिए पांच व संस्कृत के लिए चार बोर्ड गठित किए गए हैं। इसके बाद इन्हीं विषयों एवं तय बोर्ड में ही 24, 29 एवं 30 अगस्त को भी साक्षात्कार होगा। 31 अगस्त को हिंदी  के लिए चार एवं संस्कृत के तीन बोर्ड में साक्षात्कार लिया जाएगा। चयन बोर्ड की ओर से संबंधित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर पहले ही भेजे जा चुके हैं। 1प्रवक्ता के चार विषयों का इंटरव्यू शेष : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता 2013 की लिखित परीक्षा के सभी परिणाम जारी करने के बाद अधिकांश विषयों का साक्षात्कार भी करा लिया है, लेकिन अब भी चार विषय जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास एवं नागरिक शास्त्र का इंटरव्यू होना बाकी है। चारों विषयों का इंटरव्यू सितंबर के पहले एवं दूसरे पखवारे में हो सकता है।
अंतिम परिणाम तेजी से जारी होंगे : चयन बोर्ड ने प्रवक्ता पद के साक्षात्कार लगभग पूरे कर लिए हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अभी कुछ विषयों के ही जारी हो सके हैं। इसी हफ्ते कुछ विषयों के अंतिम परिणाम घोषित होने की पूरी उम्मीद है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news