Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

7th pay commission : ग्रेड पे 4600 रुपये इग्नोर करने की मांग : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा

विशेष संवाददाता,सभी संवर्गों के राज्य कर्मचारियों ने यह मांग उठाई है कि 4600 रुपये ग्रेड पे को इग्नोर किया जाए। 4600 रुपये ग्रेड पे को इग्नोर किए जाने का मुद्दा कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की मंगलवार को हुई बैठक में छाया रहा।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीपी मिश्र और संयोजक सतीश पांडेय ने बताया कि सरकार से लगातार मांग की जा रही है कि ग्रेड पे 4600 रुपये को इग्नोर करके सभी संवर्गों को 4800 ग्रेड पे दी जाए।
मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुशील बच्चा ने बताया कि मोर्चा की बैठक में मांग की गई कि लिपिकीय संवर्ग तथा आडिट एवं लेखा संवर्ग,लैब टेक्नीशियन, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, निगम, निकाय आदि संवर्गों में 4200 ग्रेड पे के बाद अगला प्रमोशन 4800 ग्रेड पे पर होता है।
इन संवर्गों को 4600 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है।
यह नियमत: गलत है। मोर्चा ने इस बात को कोई बार तत्कालीन मुख्य सचिव आलोक रंजन से वार्ता के दौरान भी रखा था कि 4600 ग्रेड पे इग्नोर करके 4800 रुपये ग्रेड पे दी जाए लेकिन सहमति नहीं बन पाने पर कर्मचारियों में निराशा है।
बैठक में शशि कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल मिश्रा, अमित शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिपाठी, कैसर रजा, सरसिज त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news