Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों के अवकाश का ब्योरा दर्ज करेंगे बीएसए

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता : अवकाश का ब्योरा सेवा पुस्तिका में दर्ज न कराकर खेल करने वाले शिक्षकों की मनमानी अब नहीं चलेगी। शासन से जारी नए नियमों के अनुसार बीएसए अब अवकाश स्वीकृत करने के साथ शिक्षकों की सर्विस पुस्तिका में ब्योरा दर्ज करेंगे।

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की अवकाश प्रक्रिया में अभी तक खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिकार प्राप्त था। शिक्षक स्थानीय स्तर पर अवकाश स्वीकृत करा लेते थे, जिसका ब्योरा ब्लाक लिपिक की साठगांठ से सेवा पुस्तिका में दर्ज नहीं कराते थे। प्रदेश के कई जनपदों में ऐसे मामले संज्ञान में आने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा ने शिक्षकों के अवकाश प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार बीएसए दफ्तर में ब्लाकवार रजिस्टर बनाया जाएगा। इसमें शिक्षकों के अवकाश का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद बीएसए को शिक्षकों की सर्विस बुक में विवरण दर्ज करना होगा। बीएसए मोहम्मद अलताफ ने बताया कि सचिव के निर्देशों का अनुपालन शुरू कराया गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news