Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

दीवाली पर भी निदेशालय में डटे प्रशिक्षु शिक्षक, ट्रेनिंग के बाद भी अब तक मौलिक नियुक्ति का आदेश जारी नहीं

ट्रेनिंग के बाद भी अब तक मौलिक नियुक्ति का आदेश न जारी होने पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने दीवाली न मनाने का निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशालय पर उनका धरना लगातार छठे दिन जारी रहा।
शिक्षकों का कहना है कि जब तक मौलिक नियुक्ति का शासनादेश नहीं जारी होता, वह निदेशालय पर डटे रहेंगे।
 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन 839 शिक्षकों की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है और इसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है लेकिन मौलिक नियुक्ति का आदेश नहीं जारी किया गया। प्रशिक्षु शिक्षक इससे नाराज हैं। शिक्षक अशोक द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के दिन भी वे लोग घर नहीं जाएंगे और निदेशालय में ही रहेंगे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news