Advertisement

Govt Jobs : Opening

समाजवादियों का काम : 2002 का गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का गायत्री प्रजापति आज सैकड़ों करोड़ का मालिक

उत्तर प्रदेश में जहां समाजवादियों का काम बोल रहा है, वही लड़के गलती भी कर रहे हैं। अब देखिये न, अखिलेश और मुलायम की राय के मुताबिक उनके मंत्री गायत्री प्रजापति का न सिर्फ काम बोल रहा है, बल्कि उनसे गलती भी हो रही है।
समाजवादी पिता-पुत्र के आशीर्वाद से 2002 का गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का गायत्री प्रजापति आज सैकड़ों करोड़ का मालिक है। उसके विरुध्द आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की जांच चल रही है।

यह वही गायत्री प्रजापति हैं, जिनकी, बतौर खनन मंत्री , करतूतों पर ऊँगली उठाने के कारण स्वयं मुलायम सिंह यादव द्वारा यूपी पुलिस के चर्चित अधिकारी आईजी अमिताभ ठाकुर को धमकाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग स्वयं ठाकुर द्वारा जारी की गई थी।

ये वही गायत्री प्रजापति हैं, जिन्हें पिछले दिनों अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के कारण मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया था और बाद में सुलह के फॉर्मूले के मुताबिक 15 दिन में वापस मंत्री बनाया और पिछले हफ्ते अमेठी में उनका चुनाव प्रचार करते नज़र आये।

ये वही गायत्री प्रजापति हैं, जो कैबिनेट मंत्री रहते हुए बलात्कार के आरोपी हैं, और फ़िलहाल फरार हैं, उन का पासपोर्ट शनिवार 4 मार्च को ज़ब्त कर लिया गया। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त कर लिया है।’ इसके साथ ही प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। दलजीत चौधरी ने बताया कि प्रजापति के लिए ‘लुक आउट’ नोटिस जारी किया गया है। प्रजापति की तलाश के लिए लखनऊ, कानपुर और अमेठी में छापे मारे गए हैं। इतना ही नहीं स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को भी प्रजापति के तलाशी अभियान में लगाया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़कर भागने के अंदेशे के चलते देशभर के हवाईअड्डों को अलर्ट पर रखा गया था। प्रजापति पर बलात्कार का आरोप है। उधर प्रजापति और उनके साथियों के कथित बलात्कार की शिकार बनी महिला के रिश्तेदार ने शुक्रवार (3 मार्च) को आरोप लगाया कि पीड़िता का बयान दर्ज करने एम्स आई उत्तर प्रदेश पुलिस की एक अधिकारी ने उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मार डालने की धमकी दी है।
Image may contain: 4 people, people smiling
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news