Advertisement

Govt Jobs : Opening

डिग्रीधारकों ने अर्द्धनग्न हो किया अनशन, 32,022 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती का मामला

एनबीटी, लखनऊ: शारीरिक शिक्षा और खेल अनुदेशक भर्ती पर लगी रोक को हटाने की मांग के लिए प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक बीपीएड संघर्ष मोर्चा यूपी के डिग्रीधारकों ने बुधवार को लक्ष्मण मेला स्थल पर अर्द्धनग्न होकर अनशन किया।
प्रदेश महामंत्री आकाश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के 32,022 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया। दूसरी ओर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने 19 मार्च से अग्रिम आदेश तक समीक्षा के लिए इन भर्तियों पर रोक लगा दी। वर्ष 2004 से शारीरिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में अनिवार्य शिक्षा के रूप में लागू है। इसके बाद भी बीपीएड डिग्री धारकों की उपेक्षा बीएसपी के शासनकाल से की जा रही है। प्रदर्शन में पद्माकर, मनिचन्द, बब्लू यादव, मोहित, मनोज गौतम, अनिल कुमार, रूम सिंह, हौसला प्रसाद और कुलदीप शामिल रहे।|

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news