Advertisement

Govt Jobs : Opening

योगी दे रहे हैं नौकरी, भाजपा सरकार ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया: जॉब पाने के लिए जान लें यह डिटेल

यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण विराम सा लग गया है। 2011 से चल रहे इस मामले में कुछ की तो भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन कुछ के फैसले अभी भी सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षित हैं।
जिन पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है उस पर पुलिस भर्ती बोर्ड पुलिस कर्मियों की भर्ती के साथ साथ प्रमोशन व ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर दे रही है।

भाजपा सरकार ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आने से पुलिस भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी गई है। भर्ती के साथ साथ प्रमोशन प्रक्रिया के लिए नई नियमावली बनाई गई है। नियामवली के अंतर्गत बिना परीक्षा के हाईकोर्ट द्वारा रोक दी गई 33000 सिपाहियों की भर्ती फिर से शुरू की जाएगी। इसी तरह हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 में हुई 4010 दरोगा भर्ती परीक्षा का ग्रुप डिस्कशन दोबारा कराया जा रहा है। नए सिरे से आरक्षण कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। कर्मियों की भर्ती के साथ साथ प्रमोशन व ऑनलाइन प्रक्रिया पर जोर दे रही है।
पहले भर्ती की कोई नियमावली नहीं
वर्ष 2008 में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया (सिपाही-दरोगा भर्ती) की कोई नियमावली नहीं थी। 1.50 लाख सिपाहियों की भर्ती शुरू हुई लेकिन दस साल में सिर्फ दो बार पहले करीब 35 हज़ार और सपा सरकार में 40610 सिपाही की भर्तियां हो सकीं। यहां तक की साल हो गए हैं और 4010 सब इंस्पेक्टर की भर्ती कानूनी दावपेंच में फांसी है।
ऑनलाइन परीक्षा शुरू की गई
बोर्ड के डीजी डॉ. सूर्य कुमार कहते हैं कि भर्ती में पारदर्शिता और फर्जीवाड़ा कम करने के लिए ऑनलाइन परीक्षा शुरू की गई है। नए सिरे से 3367 दरोगाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन पर परीक्षा 17 से 31 जुलाई तक 59 जिले में कराई जाएगी।
ये भर्तियां भी होंगी
फायरमैन 1478
बंदीरक्षक 1759
महिला बंदीरक्षक 552
क्लर्क 609
स्टेनो 151
कंप्यूटर ऑपरेटर 430
बीते दो महीने में ये हुए प्रमोशन
फायरमैन 124
सिपाही से हवलदार 5000
प्लाटून कमांडर 97
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news