Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा विभाग में 66 हजार अतिरिक्त शिक्षक , शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में पूरी तरह बदलाव : उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा

रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में 66 हजार अतिरिक्त शिक्षक हैं। इनको अब माध्यमिक शिक्षा से जुड़े कालेज में समायोजित किया जाएगा। इस तरह की घोषणा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को रामपुर में की। कहा कि माध्यमिक में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया में पूरी तरह बदलाव किया जा रहा है।
साथ ही शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 66 हजार शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में समायोजित किया जाएगा।
कहा कि जब हमने सरकार संभाली तो सरकारी खजाना खाली मिला था। सौ दिन में प्रदेश में कानून का राज तो कायम हुआ ही है साथ ही विकास भी तेज गति से शुरू किया जाएगा। कहा कि केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण होगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री गुरुवार को रामपुर में थे। सरकार बनने के बाद पहली दफा रामपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने सरकार के सौ दिन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी बनी है। इसके पीछे वजह यह भी है कि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर कोई काम नहीं किया। माध्यमिक शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया काफी सुस्त है। इस प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। कहा कि माध्यमिक में शिक्षकों की कमी बनी हुई है और बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक अतिरिक्त हैं। बेसिक के 66 हजार अतिरिक्त शिक्षकों को माध्यमिक में समायोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया की जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब रोजगार को बढ़ावा देने के लिहाज से नई औद्योगिक नीति ला रही है,जिसके तहत सरकार रामपुर में भी नई नीति के तहत विकास कराया जाएगा। रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। रामपुर को आदर्श रामपुर बनाया जाएगा। कहा कि विकास के कार्य तेज गति से होगा। उन्होंने सौ दिन की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि जब सरकार बनी तो खाली खजाना विरासत में मिला। तमाम भ्रष्टाचार, बढ़ा हुआ अपराध का ग्राफ मिला। यूपी की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में सौ दिन की कार्य योजना तैयार कराई गई और हरविभाग को लक्ष्य सौंपा गया। सौ दिन के कार्यकाल में तमाम काम किए गए। कहा कि एक जुलाई से प्रदेश में वृक्षारोपण होगा। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर यूपी का विकास होगा।
संदर्भ पढ़ें रिपोर्ट
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news