Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों की धड़कने तेज , इंतजार है, सिर्फ फैसला आने का , दो बजे के बाद फैसला आने की पूरी संभावना : गाजी इमाम आला

प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के भाग्य का फैसला कर दिया है, बस इंतजार है, फैसला आने का। वो भी घड़ी अब नजदीक ही है।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेन्ट्री लिस्ट आ गई है, जिसमें एक ही मैटर लिस्ट है। इससे पहले मुख्य लिस्ट में चार मैटर लिस्ट हैं। चौथे नंबर केस के साथ अन्य 25 मैटर टैग हैं। सप्लीमेंट्री लिस्ट के अनुसार जस्टिस आदर्श कुमार गोयल और जस्टिस यूयू ललित लंच के बाद सुनवाई करेंगे।
धड़कनें हुईं तेज
शिक्षामित्रों की धड़कने तेज हो चुकी हैं। कल न्यायालय में क्या होने वाला है, इसे लेकर वे परेशान हैं। इंतजार है, सिर्फ फैसला आने का। उधर आगरा से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि 25 जुलाई को फैसला आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से इस संबंध में उनकी बात भी हो चुकी है। केस लिस्टिड हो गया है। दो बजे के बाद फैसला आने की पूरी संभावना है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news