Advertisement

Govt Jobs : Opening

मुख्यमंन्त्री से मिला दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, संघ ने 5 सूत्रीय मंग माननीय मुख्यमंन्त्री जी के सामने रखी जो निम्न

(लखनऊ) आज दिनांक 3 अगस्त को दूरस्थ बाीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश  का प्रतिनिधि मण्डल  प्रदेश  अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में 11 बजे शास्त्री भवन में माननीय मुख्यमंन्त्री जी से मिलकर शिक्षामित्रों की समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता की!
लगभग 45 मिनट तक हुई वार्ता संघ में पंच सूत्रीय मंग माननीय मुख्यमंन्त्री जी के सामने रखी जो निम्न है-

1-संविधान में संशोधन कर नया अध्यादेश लाकर 172000 शिक्षामित्रो/समायोजित शिक्षक को सहायक अध्यापक बनाकर उन्हें रोजगार प्रदान करें!
2-सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट में पुन:विचार याचिका डाले!
3-सरकार विदारी जोभी निर्णय लिया जायेगा वह सभी 172000  शिक्षामित्रों को दृष्टिगत लेते हुए लिया जायेगा!
4-यदि सरकार हमें शिक्षामित्र पद पर वापस भेजता है तो सभी 172000 शिक्षामित्रों के समान सारी सुविधायें  व अधिकार दिये जायें!

5-जिन शिक्षामित्रों की असामयिक मृत्यु हो गयी है उन्हें मुआवजा व उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जान जिससे उनका जीविकोपार्जन हो सके!
        माननीय मुख्यमंन्त्री जी ने सारी बातों को सुनकर सभी मॉगों पर गम्भीरता से वार्ता की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिये और मॉगपत्र पर अगले तीन चार दिन में अतिशीघ्र  कार्यवाही करने के निर्देश शासन को दिये! वार्ता सकारात्मक रही! वार्ता में अध्यादेश लागू करने की बात को प्राथमिकता दे रखी गयी!  वार्ता  में संघ के प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप दत्त, प्रदेश मंत्री बिकास कुमार,उपेन्द्र कुमार लखनऊ जिलाध्यक्ष जगजीवन सिंह शामिल रहे!
आपका
रश्मिकान्त व्दिवेदी
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news