Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बसों व निजी वाहनों से शिक्षामित्र लखनऊ रवाना

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद करने के चलते आंदोलनरत शिक्षामित्र रविवार को लखनऊ में धरने के लिए रवाना हो गए। अलग-अलग क्षेत्रों से महिला व पुरुष शिक्षामित्र निजी वाहनों, ट्रेन व बस से गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। शासन से समस्या समाधान का आश्वासन मिलने पर एक अगस्त को शिक्षामित्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। मांग पूरी न होने पर गुरुवार को शिक्षामित्रों ने दोबारा संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरना शुरू किया है। जिला संयोजक श्याम ¨सह भदौरिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को मुंगीसापुर से दो बस, मूसानगर से एक बस, रसूलाबाद से सात छोटे वाहन, पुखरायां से 14 छोटे वाहनों सहित अन्य साधनों से करीब 1400 शिक्षामित्र लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। महेंद्र पाल, शशिभूषण ¨सह, सुधीर तिवारी सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news