Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

बांदा में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के साथ वार्ता विफल होने के बाद प्रदेश के 1 लाख, 69 हजार शिक्षामित्रों ने एक बार फिर कार्य बहिष्कार कर दिया। बांदा में सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे शिक्षामित्रों को कहना है कि वह 19 तारीख तक जिले में प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद लखनऊ और दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे।
गौरतलब है गत 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन को रद्द कर दिया था। जिसके बाद सरकार ने इनको 10 हजार रुपए मानदेय पर काम करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इस पर भी शिक्षामित्र तैयार नहीं हैं और अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news