Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्र धरने पर ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : समायोजित शिक्षामित्रों का धरना सोमवार से फिर जिला मुख्यालय पर शुरू हो गया। सरकार द्वारा अभी तक कोई हल न निकालने तथा सिर्फ 25 जुलाई तक का वेतन देने के आदेश के बाद शिक्षामित्र मुखर हैं।
शिक्षामित्रों ने ऐलान किया है कि वह स्वतंत्रता दिवस भी धरना स्थल पर मनाएंगे।
समायोजित शिक्षामित्रों को शिक्षक मानने से कोर्ट के इन्कार के बाद शिक्षामित्रों ने जुलाई में आंदोलन किया था। कई दिन तक धरना दिया। इसके बाद सरकार से आश्वासन मिलने पर धरना 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया था तथा स्कूलों मे शिक्षण कार्य शुरू कर दिया था। इधर पिछले दिनों सिर्फ 25 जुलाई तक का वेतन जारी होने के आदेश के बाद में समायोजित शिक्षकों की नींद उड़ गई। शिक्षामित्रों का कहना है जब सरकार 25 तक का वेतन दे रही है तो हम किस हैसियत से स्कूलों में जाएं। ऐसे में नीरज कुमार चौहान के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने मुख्यालय पर धरना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करने एवं समान वेतन की मांग की। शिक्षा सहायक जैसे पद सृजन करने की मांग की। वहीं तय किया है बुधवार को समायोजित शिक्षामित्र धरना स्थल पर ही ध्वजारोहण करेंगे। धरने में राजेश यादव, चंद्रभान वर्मा, संतोष यादव, प्रदीप तिवारी, आदेश यादव, हेमलता शर्मा, जाकिर अली, मो.शमीम उपस्थित थे।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news