Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों के लिए आगे की राह आसान नहीं , बीटीसी और टीईटी पास समेत अन्य बेरोजगार शिक्षामित्रों को मिलने वाले वेटेज के विरोध में

शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है, शिक्षामित्रों को राहत देने के लिए प्रशासन हर उस फॉर्मूले पर विचार कर रही है जिससे उन्हें राहत मिल सके, सरकार द्वारा
शिक्षामित्रों के सहायक शिक्षक पद पर समायोजन में वेटेज देने की बात भी कही जा रही है, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि एक अगस्त से शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, सरकार के आश्वासन और तमाम प्रयासों को देखते हुए शिक्षामित्रों के एक धड़े ने धरना स्थगित कर दिया है जबकि दूसरा धड़ा यूपी दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहा है, बेसिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास शिक्षामित्रों का ब्यौरा मांगा है

प्रशासन भले ही शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनने के लिए वेटेज देने की बात कर रहा हो लेकिन शिक्षामित्रों के लिए आगे की राह आसान नहीं होगी, बीटीसी विशिष्ट बीटीसी और टीईटी पास समेत भर्ती का इंतजार कर रहे अन्य बेरोजगार शिक्षामित्रों को मिलने वाले वेटेज के विरोध में हैं, उनकी शिकायत है कि सरकार शिक्षामित्रों को वेटेज देकर उनका हक मारने की तैयारी में है। ऐसे में वो चुप नहीं बैठेंगे। अभी वो शिक्षामित्रों को मिलने वाले वेटेज में शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। शासनादेश जारी होने के बाद वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news