Advertisement

Govt Jobs : Opening

विभिन्न मांग को लेकर बीएसए कार्यालय पर आक्रोशित शिक्षामित्रों ने आवाज की बुलंद

समायोजन निरस्त होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को भी बीएसए कार्यालय पर चलता रहा। बीएसए कार्यालय पर मौजूद शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांग को लेकर एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की।
चेताया कि हक के लिए संघर्ष कर रहे शिक्षामित्र शांत बैठने वाले नहीं हैं, जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिए जाने से सैकड़ों परिवार के सामने आर्थिक तंगी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। परिषदीय विद्यालयों में 16 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। शिक्षामित्रों का अधिक उम्र शिक्षण कार्य में गुजर जाने से उनके लिए रोजगार जैसा कोई विकल्प नहीं बचा है जिसे कर वह परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक शिक्षामित्र बीटीसी योग्यताधारी हैं। सरकार द्वारा नया अध्यादेश लाकर नई कानून व्यवस्था बनायी जाए, ताकि शिक्षामित्र सहायक अध्यापक पद पर बने रहें। नया अध्यादेश लाए जाने तक प्रदेश के समायोजित शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक का वेतन दिया जाए।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news