Advertisement

Govt Jobs : Opening

सोशल मीडिया पर शिक्षामित्रों ने दी मुख्यमंत्री को धमकी

 देवरिया : शिक्षामित्रों पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद से ही शिक्षामित्र आंदोलित हैं। इससे बौखलाए कुछ शिक्षामित्रों ने सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री को धमकी दी है।
यह मैसेज वायरल हो गया। मैसेज वायरल होने की भनक लगते ही देवरिया पुलिस के कान खड़े हो गए, पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद इस मामले में गौरीबाजार व गोरखपुर के एक-एक शिक्षामित्र के खिलाफ मुख्यमंत्री को धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
न्यायालय के फैसले के बाद से ही शिक्षामित्र प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को वाट्सएप व फेसबुक के जरिये एक मैसेज शिक्षामित्रों ने वायरल किया, जिसमें मुख्यमंत्री व साथ काम किए शिक्षकों को धमकी व आपत्तिजनक शब्द कहा गया है। मुख्यमंत्री को धमकी देने की बात जब सामने आई तो पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एलआइयू व सर्विलांस सेल को दी। सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि जिस मोबाइल से यह मैसेज वायरल हुआ है वह गौरीबाजार निवासी शिक्षामित्र शैलेंद्र यादव व बड़हलगंज गोरखपुर निवासी विकास पांडेय का है। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली में इनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। जांच चल रही है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news