Advertisement

Govt Jobs : Opening

तबादला आवेदन में हस्ताक्षर युक्त फोटो अनिवार्य, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की नियमावली

इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन में अपनी हस्ताक्षर युक्त फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी।
साथ ही सभी प्रविष्टियां अंग्रेजी भाषा के कैपिटल लैटर्स में होगी। परिषद मुख्यालय से सभी जिलों को आवेदन करने का तकनीकी दिशा-निर्देश भेजा गया है।1परिषदीय स्कूलों के शिक्षक इस समय जिले के अंदर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन भर रहे हैं। इसमें किसी तरह की त्रुटि न होने पाएं इसलिए तकनीकी निर्देश भी जारी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि हर शिक्षक को सबसे पहले जिला, एरिया, विकासखंड, खाता संख्या और पैन नंबर भरना होगा। यह अंकन करने के बाद कुछ प्रविष्टियां पहले से भरी हुई दिखेंगी, तब अन्य प्रविष्टियों को भरना होगा। हर शिक्षक को अपनी हस्ताक्षर युक्त फोटो अपलोड करानी होगी। इसके लिए आवेदक कंप्यूटर के चूज फाइल बटन की सहायता से पहले फोटो सेलेक्ट करें, तब उसे अपलोड करें। सभी प्रविष्टियों को पूर्ण करने के बाद ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट लेकर फिर भरी गई प्रविष्टियों को जांच लें। कोई संशोधन होने की दशा में आवेदन पत्र में संशोधन कर दें, तब फाइनल सम्मिट कर दें।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news