Advertisement

Govt Jobs : Opening

Shikshamitra : नाराज शिक्षामित्रों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

बहजोई: प्रांतीय कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर संगठन के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देते हुए पत्र प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री को भेज दिया है।
बुधवार को आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के ब्लाक बहजोई कार्यकारिणी एवं ब्लाक क्षेत्र के जिला कार्यकारिणी में शामिल शिक्षामित्रों ने संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए नाराजगी जतायी। शिक्षामित्रों ने कहा कि सोलह वर्षों से शिक्षामित्र संगठन में कार्य कर रहे हैं। बैठक से लेकर विभिन्न आंदोलन तक पूर्ण निष्ठा के साथ रहे हैं। कहीं न कहीं हमारे संगठनों के द्वारा हमारे साथ छलावा किया गया है। हाईकोर्ट से समायोजन निरस्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर हमारी एक ही मांग थी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देते हुए सामूहिक रूप से प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री को भेज दिया। त्यागपत्र देने वालों में उमेश कुमार, अंकित कुमार सक्सेना, धर्मवीर सिंह, पन्नालाल, अनेश कुमार, सुभाष बाबू, अमित, कमल, नेत्रपाल, महावीर, राजेंद्र, राजेश, श्रीपाल, भूकल, चंद्रभान, देवकी नंदन, धर्मवीर, रूपकिशोर आदि शामिल हैं।
Image may contain: text

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news