Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET 2017: ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से, EXAM 15 अक्टूबर को, ये है पूरा शेड्यूल

इलाहाबाद.उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव सुत्ता सिंह ने सोमवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। टीईटी की परीक्षा 15 अक्टूबर को प्रदेशभर में कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त से प्रारंभ होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 स‍ितंबर को निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए एनसीआईसी लखनऊ द्वारा निर्मित वेबसाइट (http://upbasiceduboard.gov.in) पर उपलब्ध है। ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य और विचारणीय नहीं होंगे। परीक्षा के संबंध में अग्रणी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर और समाचार पत्र के माध्यम से सूचित किए जाएंगे।
ये हैं ऑनलाइन आवेदन की डेट
-ऑनलाइन रज‍िस्ट्रेशन की शुरुआत- 25 अगस्त दोपहर से।
-ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया- 26 अगस्त को।
-ऑनलाइन रज‍िस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 8 सितंबर, शाम 6 बजे तक।
-निर्धारित माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि-11 स‍ितंबर बजे तक।
-ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तिथि-13 सितंबर को शाम 6 बजे तक ।
-ऑलाइन आवेदन में की गई त्रुटियों में नियमानुसार संशोधन करने की डेट 15 सितंबर दोपहर से 19 सितंबर को शाम 6 बजे तक।
ये है पूरा मामला
-समायोजन रद्द होने के बाद से शिक्षामित्र योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ यूपी सरकार ने 1 अगस्त 2017 से 10 हजार रुपए मानदेय देने का फैसला किया है।
-वहीं, शिक्षामित्रों को मौका देते हुए अक्टूबर में टीईटी की परीक्षा आयोजन किया गया है। इसके लिए यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
-शिक्षा मित्रों को उनके अनुभव के हिसाब हर साल 2.5 अंक वेटेज के तौर पर दिए जाएंगे, जिसे अधिकतम 25 अंक तक रखा गया है। इस संबंध में यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है।
क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला?
- यूपी में असिस्टेंट टीचर के पद पर शिक्षामित्रों के समायोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को बड़ा फैसला सुनाया।
- कोर्ट के फैसले में कहा गया कि 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से समायोजित हुए 1 लाख 38 हजार शिक्षामित्रों की असिस्टेंट टीचर के पद पर हुई नियुक्ति अवैध है।
- वहीं, सभी 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को दो साल के अंदर टीईटी एग्जाम पास करना होगा। इसके लिए उन्हें दो साल में दो मौके मिलेंगे।
- बता दें, 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों में से 22 हजार शिक्षामित्र ऐसे हैं, जिन्होंने टीईटी एग्जाम पास कर रखा है। ऐसे में यह फैसला उनके ऊपर भी लागू होगा।
- साथ ही इन दो सालों में टीईटी एग्जाम पास करने के लिए उम्र के नियमों में भी छूट दी जाएगी।
- जस्ट‍िस एके गोयल और ज‍स्ट‍िस यू.यू ललित की बेंच ने आदेश सुनाते हुए ये भी कहा कि अनुभव के आधार पर शिक्षामित्रों को वेटेज का भी लाभ मिलेगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news