Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET: बीएड-टीईटी वालों शिक्षक भर्ती को लेकर बेमियादी आंदोलन किया शुरू

इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती शुरू कराने के लिए सोमवार से शिक्षा निदेशालय में बेमियादी आंदोलन शुरू हो गया है। अभ्यर्थियों का दावा है कि प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के शिक्षकों के तमाम पद खाली हैं, उसे जल्द भरा जाए।
चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीएड टीईटी-उच्च प्राथमिक बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनशन शुरू किया है। विभिन्न जिलों से आये बेरोजगार युवाओं से उन्होंने कहा कि जब तक बेसिक शिक्षक नियमावली में परिवर्तन कर अपने वादे के अनुरूप खाली पदों पर भर्ती करने की घोषणा नहीं की जाती है तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। सवाल किया कि आरटीई एक्ट व एनसीटीई के प्रावधानों को लागू करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश हैं तब क्यों खाली पदों पर शिक्षक भर्ती नहीं की जा रही है। बीएड उत्थान जन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व बीएड टीईटी-उच्च प्राथमिक बेरोजगार संघ के संरक्षक अनिल सिंह ने कहा कि चार जून को इलाहाबाद आये मुख्यमंत्री से संगठन के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के आश्वासन को पूरा करने के बजाय सरकार ने जानबूझकर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ही पूरी तौर पर ठप कराकर बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news