Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

दिल्ली में शिक्षामित्रों की वार्ता फिर हुई विफल, अब उठाने जा रहे बड़ा कदम, देखें वीडियो

आगरा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से राजधानी दिल्ली में शिक्षामित्रों की वार्ता विफल रही। इसके बाद शिक्षामित्र संगठन ने निर्णय लिया है कि संसद का घेराव किया जाएगा।
शिक्षामित्रों ने वार्ता के लिए आज का समय दिया है। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि आज शिक्षामित्र अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं।

संसद घेरने की तैयारी
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि सवा लाख शिक्षामित्र दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता विफल रहने के बाद आज शिक्षामित्रों ने जंतर मंतर पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि आज के प्रदर्शन के बाद यदि वार्ता नहीं होती है, तो संसद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षामित्रों के ये जीवन मरण का सवाल है, इसलिए न थकेंगे और नाही हारेंगे। जब तक न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक आंदोलन करते रहेंगे।

ये है मामला
सुप्रीम कोर्ट से 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया है। वहीं उन्हें टीईटी पास करने के बाद ही भर्ती में मौका देने की बात भी फैसले में है।शिक्षामित्र लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि केन्द्र सरकार कानून में संशोधन कर उन्हें समायोजित कर सकती है। वहीं शिक्षामित्रों की मांग है कि शिक्षक बनने तक समान कार्य और समान वेतन दिया जाए। उधर योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए 10 हजार रुपये मानदेय का प्रावधान रखा, लेकिन शिक्षामित्रों का कहना है कि ये भीख उन्हें नहीं चाहिए।

पीएम मोदी पर निशाना
दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी प्रदर्शन में शिक्षामित्रों का निशाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर है। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बनारस में एक रैली में कहा था कि शिक्षामित्र आत्‍महत्‍या न करें। प्रदेश के शिक्षामित्रों की समस्‍या उनकी अपनी समस्‍या है जिसका समाधान किया जाएगा। पीएम मोदी ने वायदा किया था, लेकिन अब वे इसे भूल गए हैं। यूपी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद शिक्षामित्रों को कोई पूछ नहीं रहा है। अब तक प्रदेश में करीब 50 शिक्षामित्र आत्‍महत्‍या कर चुके हैं, आगे भी ऐसे हालात बन रहे हैं।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news