Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

योगी के इस मंत्री से नाराज शिक्षामित्रों ने विधायकों को बनाया बंधक, मचाया बवाल

बलियाः शिक्षामित्रों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बलिया में लोकनिर्माण के गेस्ट हाउस में मौजूद सांसद और विधायकों को सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बंधक बना लिया।
वहीं इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब अपनी ही पार्टी के खिलाफ बीजेपी विधायक भी शिक्षामित्रों के साथ धरने पर बैठ गए।

दरअसल किसानों की ऋण माफी योजना के लिए बलिया के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा लोकनिर्माण के गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। ऐसे में शिक्षामित्र श्रीकांत से मिलकर अपनी मांगें रखना चाहते थे। वहीं प्रशाशन ने भी शिक्षामित्रों को मंत्री से मिलवाने का वादा किया था। बावजूद इसके श्रीकांत उनसे मिले बिना ही चले गए। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने गेस्ट हाउस में मौजूद सांसद और विधायकों को बंधक बना लिया।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्रों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। लोकनिर्माण के गेस्ट हाउस पर घंटों धरना प्रदर्शन किया। लेकिन इस मामले में मोड़ तब आ गया जब शिक्षामित्रों से बात करने आए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह उनके साथ धरने पर बैठ गए। इतना ही नहीं अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री के खिलाफ बयान देते हुए भी दिखे। उन्होंने कहा कि जब मंत्री बलिया आए थे तो उन्हें शिक्षा मित्रों से मिलकर उनकी समस्या का हल ढूढ़ना चाहिए था।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news