Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET: वेबसाइट न दिया झटका, टीईटी के पंजीकरण से चूके अभ्यर्थी

हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ यूपी टीईटी-2017 लखनऊ। कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2017 के आवेदन के लिए बनी वेबसाइट पर शुक्रवार को झटका दे दिया।
आवेदन के अन्तिम एक घंटे में वेबसाइट के ठीक से काम न करने की शिकायत सामने आई है। जिसके चलते बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थी आवेदन से चूक गए। उधर, आयोजकों का कहना है कि अन्तिम चरण में लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट में गड़बड़ी स्वभाविक है। लेकिन, शासनादेश होने के कारण तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जा सकता है। यूपी टीईटी-2017 की परीक्षा अक्तूबर में प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक लिए गए। अभ्यर्थियों की मानें तो 5 बजे के बाद वेबसाइट ने आवेदन करना मुश्किल हो गया। बार-बार कोशिश करने के बाद भी आवेदन नहीं हुए। छह बजे प्रक्रिया ही बंद हो गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव सुत्ता सिंह का कहना है कि 5.20 बजे 14.78 लाख ने आवेदन किए हैं। उनका कहना है कि आखिरी समय में आवेदन में स्थिति गड़बड़ होना संभावित है। जिन्होंने आज पंजीकरण कराया है वह 11 सितम्बर तक फीस जमा कर सकते हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news