सीतापुर : 13 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र निरस्त करने के बाद विभाग पांच और शिक्षिकाओं पर भी कार्रवाई कर सकता है। वजह गाजियाबाद जिले में सीटे होने के बाद भी उस जिले से बीटीसी का प्रशिक्षण पाने वाले पांच
अभ्यर्थियों ने सीतापुर में प्रथम वरीयता के लिए आवेदन कर नौकरी पा ली थी।
ऐसे में डायट प्राचार्य हापुड-गाजियाबाद ने भी पांचों शिक्षिकाओं की ट्रेनिंग गाजियाबाद से ही मानी है। बीएसए ने पांचों शिक्षिकाओं को नोटिस देकर तीन दिनों में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
16448 सहायक अध्यापक भर्ती में हापुड़, बागपत व जालौन जनपद में एक भी सीट के लिए आवेदन विभाग ने नहीं मांगा गया था। ऐसे में इन जिलों से बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रदेश के किसी अन्य जिले में प्रथम वरीयता के लिए आवेदन कर सकते हैं। गाजियाबाद की कु. कविता, पूनम कुंतल, नीतू शम्मी, युक्ति गुप्ता व रूबी कटारिया सीतापुर जिले में नौकरी पाने में सफल रही थीं। इसको लेकर चयन समिति के निर्णय पर बीएसए ने हापुड़ व गाजियाबाद के डायट प्राचार्य से निर्देश मांगा था। इन सभी अभ्यर्थियों ने न्यू आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल लोनी गाजियाबाद के निजी कॉलेज से बीटीसी का प्रशिक्षण लिया था। इसका जिक्र करते हुए डायट प्राचार्य ने सभी पांचों अभ्यर्थियों को गाजियाबाद का माना है। डायट प्राचार्य का जवाब मिलने के पश्चात बीएसए अजय कुमार ने पांचों शिक्षिकाओं को नोटिस देते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें कहा गया है कि जवाब न मिलने पर विभाग कार्रवाई कर देगा।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق