Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक भर्ती 2011 के एक प्रशिक्षु की हालत बिगड़ी, बेमियादी अनशन पर बैठे हैं प्रशिक्षु

राब्यू, इलाहाबाद : शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के सामने शिक्षक भर्ती 2011 के प्रशिक्षु
मौलिक नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
यहां पांच प्रशिक्षु बेमियादी अनशन पर बैठे हैं उनका कहना है कि जब तक शासन का आदेश नहीं हो जाता वह अनशन खत्म नहीं करेंगे। पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट का अनुरोध भी वह ठुकरा चुके हैं। उन प्रशिक्षुओं में से अश्वनी कुमार की हालत शनिवार को बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी अभ्यर्थी अब भी अनशन पर डटे हैं। यह प्रशिक्षु छह माह का प्रशिक्षण पूरा करके परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से हुई परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं, लेकिन मौलिक नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news