इलाहाबाद : डीएलएड (पूर्व बीटीसी) 2017 के दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश लेने के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग मंगलवार शाम को पूरी हो गई है। इसमें चार लाख राज्य रैंक तक वाले अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन
कालेजों का विकल्प भरा है। अब उन्हें बुधवार को संस्था का आवंटन होगा।
अभ्यर्थी आवंटित कालेज में 11 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। 1 परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने पहले चरण की प्रक्रिया पूरा होने के बाद दूसरे चरण की 27 सितंबर से काउंसिलिंग कराई। इसमें प्रथम चरण में प्रतिभाग न करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से मौका दिया गया। सचिव ने पहले से तय मेरिट एक लाख रैंक कम करके चार लाख रैंक तक वाले सभी अभ्यर्थियों को कालेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन विकल्प देने का मौका दिया था। अब अभ्यर्थियों को चार अक्टूबर को संस्था का आवंटन किया जाएगा और वह छह से 11 अक्टूबर तक संबंधित कालेज से संपर्क करके शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराकर व फीस जमाकर प्रवेश ले सकते हैं।
एससी व एसटी कल से भरें विकल्प : परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने डीएलएड 2017 में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व विशेष आरक्षित श्रेणी यानी शारीरिक रूप से अक्षम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आरक्षित, भूतपूर्व सैनिक स्वयं जिन्हें अब तक प्रवेश मिला नहीं है पांच अक्टूबर से कालेज का ऑनलाइन विकल्प दे सकते हैं। सात लाख 19 हजार 442 रैंक तक वाले ऐसे अभ्यर्थी आठ अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्हें नौ अक्टूबर को कालेज आवंटित होगा। वह भी 11 अक्टूबर तक संबंधित कालेज में प्रवेश ले सकते हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق