Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

योगी कैबिनेट की बैठक आज शाम 5 बजे लोकभवन में, कई अहम फैसले

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक शाम पांच बजे से लोकभवन में होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शाम चार बजे से पांच बजे तक शास्त्री भवन में विधायकों से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री के साथ 40 पीसीएस अधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात भी होगी।
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास से लेकर शास्त्री भवन तक में कई लोगों से मुलाकात करेंगे। इनमें पूर्व सांसद डॉ़ रामविलास दास वेदांती व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह के अलावा कई आईएएस व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक हर बार मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मंगलवार को अमेठी पहुंच रहे हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news