Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

585 शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की तलवार

 वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान स्कूलों से नदारद रहने वाले 585 शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
22 व 23 सितंबर को विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर सभी से जवाब मांगा गया था, जिसमें कुछ कारण स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।
प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान शिक्षामित्रों की उपस्थिति बनाए रखने को लेकर शासन स्तर पर आदेश जारी किया गया था। सबसे अधिक अनुपस्थित रहने वालों में बनारस व जौनपुर के शिक्षामित्र शामिल हैं। 22-23 सितंबर को गैरहाजिर शिक्षामित्रों से जवाब मांगा गया है। मालूम हो कि समायोजन के मसले को लेकर शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हंगामे की तैयारी की थी। ऐसे में विद्यालयों में हर हाल में शिक्षामित्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि इसके बाद भी 36 शिक्षामित्र प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंच गए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सख्ती के बावजूद शिक्षामित्र दो दिन स्कूल से गायब रहे। ऐसे शिक्षामित्रों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी है। इसमें मैटरनिटी व मेडिकल लीव वाले शिक्षामित्रों को छूट दी जाएगी।
22 व 23 सितंबर को विद्यालय में उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षामित्रों से जवाब मांगा गया था। अभी सबके जवाब नहीं आए हैं। सभी साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

- विजय शंकर मिश्र, बेसिक शिक्षा निदेशक, वाराणसी
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news