Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों पर शासन ने कसा शिकंजा, कइयों की होगी संविदा समाप्त

जागरण संवाददाता, एटा: परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन होते ही विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। शिक्षामित्रों के अभी भी उपस्थित न होने जैसी मिल रही शिकायतों के बाद उनके विरुद्ध विभाग सक्रिय हो गया है तथा अनुपस्थित मिलने वालों को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया गया है।
बुधवार को बीएसए के निरीक्षण में समय से पहले ही तीन विद्यालय बंद मिले। जिनके प्रधानाध्यापक व शिक्षकों का वेतन काटते हुए अनुपस्थित शिक्षामित्रों के मानदेय कटौती के साथ संविदा समाप्ति नोटिस जारी किए हैं।

निरीक्षण को निकले जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने शीतलपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रंजीत को दो बजकर 50 मिनट पर देखा तो यहां पहले से ही ताला लटका हुआ था। इससे पहले ही स्कूल बंद कर स्टाफ जा चुका था। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सुषमा यादव का एक दिन का वेतन काटने तथा शिक्षामित्र स्नेहलता के मानदेय कटौती के साथ सेवा समाप्ति का नोटिस दिया है। जैथरा ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल खतूपुरा में दोपहर ढाई बजे स्कूल बंद हो चुका था। शिक्षक जाने की तैयारी कर रहे थे। यहां के प्रधानाध्यापक रामवीर ¨सह यादव का वेतन काट सहायक अध्यापक को चेतावनी दी गई। प्राथमिक विद्यालय नगला खंगर भी 2 बजकर 35 मिनट पर बंद पाया गया। यहां प्रधानाध्यापक मनोज कुमार तथा शिक्षामित्र मनोज कुमार व सुदामानंदन गायब थे। प्रधानाध्यापक की वेतन कटौती व शिक्षामित्रों की मानदेय कटौती करते हुए उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने शिक्षकों को भी चेतावनी दी कि यदि समय से पहले विद्यालय बंद मिले तो भविष्य में उन्हें निलंबित किया जाएगा।

ग्रामीण की शिकायत पर हुई कार्रवाई

----------

जलेसर के प्राथमिक विद्यालय बारा समसपुर में ग्रामीण द्वारा शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित न होने की शिकायत की गई। इसके बाद बीएसए ने कराई गई जांच में शिक्षामित्र संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक हीरालाल कुशवाह तथा शिक्षिका अमरीन जया अनुपस्थित मिलीं, जिनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

स्कूल समय पर ऑफिस आना पड़ा महंगा

-----------

पहले ही शिक्षकों को स्कूल समय में कार्यालय न आने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद भी बुधवार को निधौलीकलां क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरा के शिक्षक सतीश मौर्या तथा प्राथमिक विद्यालय कुदेशा हृदयपुर पर नियुक्त शिक्षामित्र सुनील पांडेय कार्यालय जा पहुंचे। ऐसी स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षक के वेतन कटौती व शिक्षामित्र का भी मानदेय काटते हुए संविदा समाप्ति नोटिस दिया गया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news