Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बढ़ सकती हैं शिक्षामित्रों की दिक्कतें, बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा शिक्षकों का ब्योरा

लखनऊ. बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या मांगी है। इसके अलावा समायोजन रद्द होने वाले शिक्षा मित्रा का भी ब्योरा मांगा गया है।
सभी जिले के बीएसए को छह अक्टूबर तक ये ब्योरा देना होगा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश आया है कि आंदोलन के चलते परिषदीय स्कूल से नदारद चल रहे शिक्षामित्रों की रोजाना की उपस्थिति की रिपोर्ट भेजी जाए। ऐसे में जिन शिक्षा मित्रों की मौजूदगी दर्ज नहीं होगी उन्हें मानदेय भी नहीं मिलेगा।
बता दें कि शिक्षा मित्रों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि सरकार की ओर से पिछले दिनों उन्हें वेटेज अंक देने का प्रस्ताव पास किया गया है। कैबिनेट की तरफ से पास किए प्रस्ताव में शिक्षामित्रों को भर्ती में हर साल के अनुभव के हिसाब से 2.5 अंक वेटेज के तौर पर दिया जाएगा। इसके साथ ही ये भी है कि किसी भी शिक्षामित्र की नियुक्ति के वक्त मिलने वाला वेटेज 25 अंक से ज्यादा नहीं होगा। बेसिक शिक्षा परिषद में टीचरों की नियुक्ति अब लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगी। किसी प्रकार से मेरिट व्यवस्था लागू करने का फैसला खत्म कर दिया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news