Advertisement

Govt Jobs : Opening

पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षकों ने लगाई गुहार, सचिव के आदेशों का दिया हवाला

इलाहाबाद। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों ने बीएसए संजय कुमार कुशवाहा से बुधवार को मुलाकात कर प्रमोशन करने की मांग की।
शिक्षकों का कहना है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने तीन साल की सेवा पूरी कर चुके सह अध्यापकों के प्रमोशन का कई बार आदेश जारी किया लेकिन इलाहाबाद में 2009 में नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हो सका है।
बीएसए ने जल्द वरिष्ठता सूची बनवाने व निकाय चुनाव की अधिसूचना समाप्त होते ही पदोन्नति की कार्रवाई पूरी करने का आश्वासन दिया। शत्रुघ्न शुक्ला, कृष्ण मणि, सौरभ, बृजेन्द्र, प्रशान्त, बृजेन्द्र पाल, बाल मुकुन्द आदि थे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news