Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

उत्तराखंड व झारखंड का मॉड्यूल अपनाएगा यूपी बोर्ड

इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश में संचालित 25 हजार से अधिक कालेजों में नए शैक्षिक सत्र से एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जानी हैं। उत्तराखंड व झारखंड में इसे अपनाया जा चुका है।
ऐसे में पुस्तकों की उपलब्धता और वितरण आदि का मॉड्यूल जानने के लिए बोर्ड की दो टीमें रवाना की गई हैं, ताकि उसी अनुरूप यहां व्यवस्था संचालित हो सके।
शासन ने यह पाठ्यक्रम 2018 से कक्षा नौ व 11 में लागू करने का आदेश भी जारी किया है। इसमें पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। एनसीईआरटी से यूपी बोर्ड का पुस्तकें मुहैया कराने को लेकर करार हो गया है। तैयारी है कि दिसंबर से बाजार में पुस्तकें उपलब्ध हों, ताकि नया सत्र शुरू होने पर पढ़ाई पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़े। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि नए सत्र से नया पाठ्यक्रम लागू होगा। इसका करार हम कर चुके हैं। अब केवल पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड व झारखंड से पुस्तक वितरण का तरीका पता कर रहे हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news