Advertisement

Govt Jobs : Opening

UPTET 2017 के रिजल्ट के फेर में 68500 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती फांसी, 19 प्रश्नों पर आपत्ति से मामला कोर्ट में लंबित

टीईटी-2017 के रिजल्ट के फेर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के रिक्त 68,000 पदों पर नियुक्ति को लेकर होने वाली परीक्षा अब फंस गयी है क्योंकि टीईटी का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यह लिखित परीक्षाएं होगी।
इससे बड़ी संख्या में बीटीसी एवं टीईटी पास अभ्यर्थी शिक्षक की नौकरी के लिए परेशान है और वह सचिव बेसिक शिक्षा परिषद एवं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं है।
टीईटी-2017 की एक बार आंसर सीट जारी की जा चुकी है।उसके बाद 21 आपत्तियां आईथी।इनमें से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने दो आपत्तियों का निस्तारण कर फिर से आंसर सीट जारी कर दिया है।सबसे बड़ी बात यह है कि मामले की सुनवाई हाईकोर्ट इलाहाबाद में शुरूहो गयी है।हाईकोर्ट ने सभी आपत्तियों के निस्तारण का निर्देश दिया था लेकिन सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने मात्र दो प्रश्नों के उत्तर को गलत मानते हुए ठीक कर दिया है जबकि अभी 19 प्रश्नों के उत्तर को ठीक किया जाना था।इससे मामला फंसता जा रहा है।जब तक सभी प्रश्नों के उत्तर निस्तारित नहीं होंगे तक तक परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक - शिक्षिकाओं के रिक्त 68 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरूनहीं हो सकेगी।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश डा एस सिंह का कहना हैकि टीईटी का रिजल्ट शीघ्र घोषित किया जायेगा। तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र कर लिया जायेगा।कहा कि जो विशेषज्ञों जो भी जरुरी आपत्तियां समझी थी उसका निस्तारण कर दिया है।इस दौरान रिजल्ट तैयार हो रहा हैजिसके शीघ्र घोषित होने की पूरी संभावना है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news