Advertisement

Govt Jobs : Opening

11 दिसम्बर को टीईटी-2017 के इन 20 गलत प्रश्नों के खिलाफ 7वीं रिट की हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

माननीय हाईकोर्ट में ११ दिसम्बर को टेट-२०१७ के गलत प्रश्नों के खिलाफ ७वीं रिट २९८४२/२०१७ कृष्ण पाल यादव एण्ड ११ अदर के नाम से कोर्ट नं-८ पर आइटम नं०-२६ पर सुनवाई होगी। जिसमें कुल २० प्रश्नों की आपत्ति की गई है। जो निम्नलिखित है-

आपत्ति वाले प्रश्न C सिरीज के नंबर क्रमशः

१-निम्न में से कौन अधिगम के पठार का कारण नहीं है?
(१) प्रेरणा की सीमा
(२) विद्यालय का असहयोग
(३) शारीरिक सीमा
(४) ज्ञान की सीमा

५-बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाले कारक हैं
(१) आर्थिक तत्व
(२) सामाजिक परिवेशजन्य तत्व
(३) शारीरिक तत्व
(४) वंशानुगत तत्व

६-निम्न में से कौन सा शारीरिक विकास का एक प्रमुख नियम है
(१) मानसिक विकास से भिन्नता का नियम
(२) अनियमित विकास का नियम
(४) कल्पना और संवेगात्मक विकास से सम्बन्ध का नियम

७-निम्न में से कौन सा विकास का सिद्धांत नहीं है
(१) अनुकूलित प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
(२) निरंतर विकास का सिद्धांत
(३) परस्पर सम्बन्ध का सिद्धांत
(४) समान प्रतिमान का सिद्धांत

१८-विद्रोह की भावना की प्रवृत्ति निम्न में से किस अवस्था से सम्बन्धित है?
(१) बाल्यावस्था
(२) शैशवावस्था
(३) पूर्व किशोरावस्था
(४) मध्य किशोरावस्था

२६-शिक्षण हेतु मानसिक उद्वेलन प्रतिमान का प्रयोग निम्न में से किसके सुधार हेतु किया जाता है
(१) समझ
(२) अनुप्रयोग
(३) सृजनात्मकता
(४) समस्या समाधान

३२-हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ है?
(१) १५
(२) २५
(३) १८
(४) २२

३९-निम्नलिखित में से कौन सी व्याकरण और वर्तनी से शुद्ध भाषा कहलाती है?
(१) साहित्यिक भाषा
(२) प्रांजल भाषा
(३) व्याकरणिक भाषा
(४) मानक भाषा

६१-पितृ शब्द का सम्बोधन एकवचन रूप होगा।
(१) हे पितृ
(२) हे पिता
(३) हे पित:
(४) हे पित्र:

६३-चाहिये अर्थ में कौन सा प्रत्यय प्रयुक्त होता है।
(१) तुमुन
(२) तव्यत
(३) क्तवतु
(४) ल्यप्

७५-शिशु: मोदकाय रोदिति उदाहरण है
(१) स्पृहेरीप्सित: का
(२) तादर्थ्ये चतुर्थी वाच्या का
(३) रूच्यर्थानां प्रीयमाण: का
(४) हितयोगे च का

७९-क्ष मिलकर बना है।
(१) क् और ष् से
(२) क् और छ् से
(३) च् और छ् से
(४) च् और श् से

८०-दा धातु किस गण की है।
(१) भ्वादिगण
(२) अदादिगण
(३) तनादिगण
(४) जुहोत्यादिगण

८६-नयनम् में प्रयुक्त प्रकृति एवं प्रत्यय है।
(१) नम्+ ल्यूट्
(२) नी+ ल्यूट्
(३) ने+ ल्यूट्
(४) नयन + ल्यूट्

१२३-निम्नलिखित पराबैंगनी किरणों में से कौन सा अधिक हानिकारक है?
(१) UV-A
(२) UV-B
(३) UV-C
(४) उपर्युक्त में से कोई नहीं

१२६-डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से आशय है।
(१) वर्ल्ड वाइड फंड
(२) वर्ल्ड वॉर फंड
(३) वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड
(४) वर्ल्ड वॉच फंड

चार आउट ऑफ स्लेबस :-

१२१-संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को अपनाया
(१) २० जनवरी, १९५० को
(२) २४ जनवरी, १९५० को
(३) २१ मई, १९४९ को
(४) १३ नवम्बर, १९४९ को

१३३-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य हैं?
(१) ३
(२) ४
(३) ५
(४) ६

१४०-किस देस के संविधान से मौलिक कर्तव्यों को लिया गया है?
(१) जर्मनी
(२) यूनाइटेड किंगडम
(३) यू० एस० ए०
(४) यू० एस० एस० आर०

१५०-अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय अवस्थित है।
(१) जेनेवा में
(२) हेग में
(३) न्यूयॉर्क में
(४) पेरिस में

आप सभी की मेहनत रंग लाये यही ईश्वर से प्रार्थना है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news