लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक जिला एक उत्पाद’ को
गांवों से जोड़ेंगे। हर गांव में इस योजना से समर्पित एक युवक को तैयार
करेंगे। उसे हर तरह की तकनीकी और संसाधन मुहैया कराएंगे। प्रदेश में 60
हजार ग्राम पंचायतें, करीब एक लाख राजस्व गांव और 2.60 हजार मजरे हैं।
अगर
हर मजरे के एक युवा
को हम इस योजना से जोड़ लें तो प्रदेश की तकदीर बदल
जाएगी। तीन साल में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।1सरकार
संसाधन व सुविधाएं दे सकती है, माहौल आप दें : योगी रविवार को लघु उद्योग
भारती की ओर से आयोजित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी महासम्मेलन के कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि थे। इस दौरान योगी ने कहा कि लघु उद्योग भारती जैसी संस्थाओं
को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। सरकार की अपनी सीमाएं हैं। वह माहौल,
बुनियादी सुविधाएं और दक्षता बढ़ाने में मदद दे सकती है। युवाओं को
स्वरोजगार की प्रेरणा देना, उनको स्टार्ट अप, स्टैंड अप, मुद्रा और मेक इन
यूपी जैसी योजनाओं के बारे में बताना, संबंधित विभागों से तालमेल का काम
ऐसी संस्थाओं का ही है। अगर ऐसा हो जाये तो प्रदेश से पलायन रुकेगा,
प्रतिभाओं की प्रतिभा का यहीं सदुपयोग होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق