जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत
जिले की निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 25
जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी होगी। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों
के जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व बैंक पासबुक के
साथ 25 जनवरी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन कर
सकते हैं।
बता दें कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2011 के तहत निजी स्कूलों
में कक्षा एक व उससे निचली कक्षाओं में कुल छात्र संख्या के कम से कम 25
फीसदी दाखिले गरीब बच्चों के होते हैं। शासकीय नियमों के मुताबिक आरटीई के
तहत दाखिला प्राप्त बच्चा आठवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का
हकदार होता है। उल्लेखनीय है कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के
दाखिले के लिए वही अभिभावक आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख या
उससे कम हो। आवेदन के उपरांत घर से एक किलोमीटर की परिधि के अंदर आने वाले
स्कूलों में ही बच्चे का दाखिला संभव होता है। योजना का ज्यादा से ज्यादा
बच्चों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से आवेदन प्रक्रिया इस वर्ष औसतन जल्दी
शुरू की गई है। बता दें कि आरटीई के तहत जिले की निजी स्कूलों में पिछले
साल एक हजार से भी ज्यादा दाखिले कर शिक्षा विभाग ने कीर्तिमान स्थापित
किया था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق