इलाहाबाद (जेएनएन)। योगी सरकार की पहली और सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन मंगलवार को जारी होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इसमें पंजीकरण व आवेदन लेने का कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही अभ्यर्थियों की अर्हता आदि का भी उल्लेख होगा। शासन कुछ दिन पहले ही भर्ती की समय सारिणी घोषित कर चुका है।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। इसकी लिखित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव को सौंपी गई है। शासन यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर करा रहा है। इसकी गाइड लाइन व समय सारिणी घोषित हो चुकी है। परीक्षा नियामक कार्यालय मंगलवार को इसकी विज्ञप्ति जारी करेगा और 25 जनवरी को दोपहर बाद से ऑनलाइन पंजीकरण होगा। आवेदन नौ फरवरी की शाम छह बजे तक लिए जाएंगे। विज्ञप्ति में आवेदकों की अर्हता आदि का भी विस्तार से जिक्र होगा। इसकी परीक्षा 12 मार्च को मंडल मुख्यालयों पर होना प्रस्तावित है। साथ ही 15 मई को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाना है।
शिक्षकों के अंतर जिला तबादले को ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी तक
यह भी पढ़ें
इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने टीईटी उत्तीर्ण किया है, ऐसे में आवेदकों की तादाद करीब डेढ़ लाख के आसपास होने की उम्मीद है। इस परीक्षा में भी पूरी सरकारी मशीनरी को लगाया गया है, ताकि किसी भी दशा में नकल आदि न हो सके। यही नहीं इम्तिहान में अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे और पहली बार कोई परीक्षा संस्था उसकी भी उत्तरकुंजी जारी करेगा।
शासन ने यह निर्णय पारदर्शिता के तहत लिया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा का पाठ्यक्रम भी घोषित हो चुका है। जिसमें इंटरमीडिएट व डीएलएड स्तर के सवाल पूछे जाने हैं। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने सरकार से जवाब-तलब किया है। सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन निकालने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह विज्ञप्ति बुधवार के समाचारपत्रों में प्रकाशित होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق