लखनऊ। मेरिट बेस्ड पुलिस भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने की मांग को लेकर
बुधवार को हजारों अभ्यर्थियों ने लक्ष्मण मेला पार्क में धरना दिया।
प्रदर्शन का हिस्सा बने चार अभ्यर्थियों ने गोमती में छलांग लगा दी।
हालांकि, मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों व पुलिस की मदद से चारों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि है आरक्षी पदों के लिए 42 हजार पद निकले
हैं वह हाईकोर्ट में रुके 34 हजार पदों से अलग हैं। इन 34 हजार से अधिक
पदों पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिसके बाद
सरकार को बयान जारी करना पड़ा।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह
और प्रमुख सचिव गृह अर¨वद कुमार ने पत्रकारों को जानकारी दी कि 29 दिसम्बर
2015 को पुलिस भर्ती बोर्ड ने 34,716 पदों की भर्ती शुरू की। इसमें 29 हजार
पद सिविल पुलिस और 5716 पद पीएसी के लिए थे। बाद में यह मामला हाईकोर्ट
चला गया। 27 मई 2016 को मामले में कोर्ट ने रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा
दी। बाद में कोर्ट ने सरकार का पक्ष पूछा था, इस पर सरकार ने अपना पक्ष रख
दिया है। सरकार ने कोर्ट से गुण-दोष के आधार पर निर्णय देने का अनुरोध भी
किया। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद नौ अक्टूबर 2017 को निर्णय सुरक्षित कर
लिया है। प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इन रिक्तियों को छोड़कर 42
हजार पद निकाले गए हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो
रही है। 1.34 लाख पदोंपर होनी है भर्तियां:पेज-02
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق