इलाहाबाद : प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक व
शिक्षणोत्तर कर्मचारियों का लंबे समय अटका देयकों का भुगतान अब जल्द होगा।
माध्यमिक शिक्षा की प्रमुख सचिव ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को निर्देश जारी
कर दिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक व माध्यमिक शिक्षा
निदेशक व शासन स्तर से स्वीकृत करीब पांच हजार फाइलें वित्त नियंत्रक
कार्यालय में पहले से जमा हैं।
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष ही सातवां वेतनमान लागू किया है लेकिन, अशासकीय
कालेजों के शिक्षक व शिक्षणोत्तर कर्मियों को तमाम देयकों का भुगतान तमाम
प्रयास के बाद भी नहीं पा रहा था। इसकी शासन तक शिकायतें हुई तो प्रमुख
सचिव माध्यमिक शिक्षा संध्या तिवारी ने आदेश दिया है कि वेतन वृद्धि,
प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान, समयमान वेतनमान, पदोन्नति अवशेष, ग्रेड
वेतन का अवशेष, मातृत्व अवकाश का अवशेष और चिकित्सा अवकाश का अवशेष आदि का
जल्द भुगतान किया जाए। असल में शिक्षक व कर्मचारियों के अवशेष में से एक
लाख रुपये तक का संयुक्त शिक्षा निदेशक, एक से दो लाख का अपर शिक्षा निदेशक
व दो से पांच लाख रुपये का शिक्षा निदेशक माध्यमिक और इससे ऊपर का भुगतान
शासन की अनुमति से होता है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- यूपीपीएससी पीसीएस 2025: 28 सेवाओं के 814 पदों पर भर्ती, आबकारी निरीक्षक के सर्वाधिक 123 पद
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें