इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों के
प्रधानाध्यापकों का अंतर जिला तबादला नहीं होगा। इसमें केवल प्राथमिक
स्कूलों के सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक व उच्च प्रा विद्यालय के सहायक
अध्यापक ही दावेदारी कर सकेंगे।
परिषद सचिव संजय सिन्हा
ने अंतर जिला तबादले के नियम-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें बीएसए को
आवेदनों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। 1परिषद ने अंतर जिला
तबादले के संबंध में बीते 13 जनवरी को ही विज्ञप्ति जारी की थी, अब बेसिक
शिक्षा अधिकारियों को तबादला करने की समय सारिणी व अन्य निर्देश भेज दिए गए
हैं। ज्ञात हो कि 16 जनवरी मंगलवार अपराह्न् से ही ऑनलाइन आवेदन लिए जाने
हैं। यह स्थानांतरण शिक्षकों के सैलरी डाटा पर ही आधारित हैं। साथ ही
शिक्षकों को अपना पैन नंबर व खाता नंबर आदि में आवेदन में भरना होगा।
दिव्यांग, असाध्य रोगी व सरकारी सेवा में पति व पत्नी के होने का भी
संबंधित प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ अपलोड करना होगा। आवेदन फाइनल सम्मिट
होने के बाद उसमें संशोधन नहीं हो सकेगा। हर शिक्षक को ऑनलाइन आवेदन की
प्रति संबंधित साक्ष्यों के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 25
जनवरी तक अनिवार्य रूप से जमा करनी है। बीएसए आवेदन की प्रविष्टियों की
जांच के लिए 27 जनवरी को जिला स्तर पर काउंसिलिंग का आयोजन करेंगे। इसमें
आवेदन पत्र व संबंधित अभिलेख चेक होंगे, ताकि शासनादेश के इतर किसी को
तबादले का लाभ न मिले। काउंसिलिंग में ही शिक्षकों से परिषद की ओर से जारी
ज्येष्ठता संबंधी प्रारूप भी भराया जाएगा। बीएसए आवेदन पत्रों की जांच के
बाद अपने यूजर आइडी पासवर्ड के जरिए 31 जनवरी तक परिषद मुख्यालय को सत्यापन
रिपोर्ट भेजेंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें