इलाहाबाद : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
लिखित परीक्षा का परिणाम 15 दिन और बढ़ा दिया गया है। रिजल्ट अब 15 मई को
घोषित होगा। शासन ने यह बदलाव भर्ती की औपचारिक समय सारिणी में किया है।
ज्ञात हो कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने प्रस्ताव भेजा था कि
परीक्षा परिणाम 30
अप्रैल को जारी किया जाएगा। 1योगी सरकार ने कुछ दिन
पहले ही बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की लिखित
परीक्षा की गाइड लाइन जारी की है। उसमें भर्ती के नियम, अर्हता आदि का
विस्तार से जिक्र किया गया। उसी दिन परीक्षा संस्था परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव उप्र इलाहाबाद ने शासन को प्रस्तावित समय सारिणी भेजी।
शासन ने समय सारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए अब उसे जारी किया है। भर्ती
की विज्ञप्ति 23 जनवरी को जारी होगी और 25 जनवरी को दोपहर बाद से ऑनलाइन
आवेदन लिए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तारीख पांच फरवरी शाम छह बजे तक है,
शुल्क सात फरवरी तक जमा हो सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख नौ फरवरी शाम
छह बजे तक है। वहीं, अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में संशोधन
13 से 15 फरवरी को शाम छह बजे तक कर सकेंगे। छह फरवरी तक जिला विद्यालय
निरीक्षक परीक्षा केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को
भेजेंगे। 12 फरवरी को जिला समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी।
1भर्ती की लिखित परीक्षा 12 मार्च को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर
होगी। इसका समय सुबह 10 से अपरान्ह एक बजे तक रखा गया है। ज्ञात हो कि यूपी
बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 मार्च को खत्म हो रही है।
उसी के बाद परीक्षा कराने पर मुहर लगी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव
14 मार्च को लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी करेंगी। 17 मार्च
को शाम छह बजे तक ई-मेल के माध्यम से साक्ष्य सहित आपत्तियां ली जाएंगी।
126 मार्च को विशेषज्ञों से आपत्तियों का निस्तारण कराकर संशोधित
उत्तरकुंजी जारी होगी। परीक्षा का परिणाम 15 मई को घोषित होगा और उसके एक
माह के अंदर जिले के डायट से परीक्षाफल प्रमाणपत्र वितरित होगा।
शासन की ओर से भर्ती की जारी की समय सारिणी घोषित
12 मार्च को परीक्षा सुबह 10 से एक बजे तक मंडल मुख्यालयों पर
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق