इलाहाबाद : सहायक अध्यापकों की पहली बार होने जा रही लिखित परीक्षा
प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े बदलाव का कारक भी बनने जा रही है। ऐसा भी
पहली बार होने जा रहा है कि सब्जेक्टिव इम्तिहान की उत्तरकुंजी कोई
परीक्षा संस्था जारी करेगी।
इसके मूल में परीक्षा की
पारदर्शिता है, ताकि हर अभ्यर्थी को यह पता रहे कि फलां सवाल का उसने जो
जवाब लिखा है वह सही है या नहीं। यही नहीं, इस परीक्षा के प्रश्नों का
विकल्प नहीं दिया जाना है, उसके बाद भी जवाब एक ही होगा। ऐसे में
प्रश्नपत्र बनाने का कार्य भी चुनौती भरा है। 1बेसिक शिक्षा परिषद के 68500
सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा 12 मार्च को होनी है। शासन ने इसकी गाइड
लाइन व परीक्षा संस्था तय कर दिया है। इस परीक्षा में अर्हता अंक भी तय
किए गए हैं, यानी सामान्य वर्ग 45 फीसदी व एससी/एसटी का अभ्यर्थी 40 फीसदी
से कम आने पर अनुत्तीर्ण होगा। उसे प्रमाणपत्र भी निर्गत नहीं किया जाएगा।
यह परीक्षा ही शिक्षक भर्ती का मुख्य आधार होनी है, ऐसे में हर अभ्यर्थी के
लिए एक-एक अंक काफी अहम होगा। शासन यह परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं करा रहा
है, बल्कि अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का जवाब लिखकर देना है, ताकि भावी
शिक्षकों के लेखन ज्ञान का पता चल सके। प्रश्नपत्र इस तरह से तैयार होगा कि
हर सवाल के नीचे लिखने की जगह दी जाएगी। पूछे जाने वाले प्रश्नों का जवाब
ऐसा हो कि वह एक या दो लाइन में न लिखा जाए, बल्कि दो या तीन शब्दों में ही
हल निकल आए
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق