लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में व्याप्त बेरोजगारी को दूर करने के लिए खाली पड़े टीचरों के पदों पर योग्य उम्मीदवारो के लिए भर्ती निकाली है।
प्रदेश सरकार के आदेश पर उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने शिक्षकों के खाली पड़े 68 हजार 500 पदों पर भर्ती निकालने जा रही है, जिसके तहत असिस्टेंट टीचरों का चयन किया जाएगा। इन सभी शिक्षकों को बेसिक शिक्षा परिषद की बेसिक प्राइमेरी स्कूल के लिए चुना जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5 फरवरी से पहले अपने आवेदन को दायर कर सकते हैं।
हालांकि अभी तक चयनीत उम्मीदवारों की पे-स्केल को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने जो योग्यता मांगी है उसके तहत आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और एनसीटीआई के किसी संस्थान से बीटीसी किया होना आवश्यक है। इसके अलावा इसके समकक्ष पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार भी इसमें अपना आवेदन दाखिल कर सकते हैं। बात दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
इस पद पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ई-चालान या ऑनलाइन बैंकिंग से किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं और परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख- 5 फरवरी 2018 है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2018 रखी गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 2016-17 अंतर जनपदीय तबादले नीति : आनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया एक-दो दिन में
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق