बुलंदशहर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्कूलों के 848 सहायक
अध्यापकों की पदोन्नति के लिए सूची जारी कर दी है। यह सभी शिक्षक पदोन्नत
होकर प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनेंगे। पदोन्नति सूची में शामिल
शिक्षकों की 17 जनवरी तक आपत्ति भी मांग ली हैं।
पिछले दिनों शासन और
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों को नियमानुसार
पदोन्नत करने के आदेश दिए थे। लेकिन, शुरूआत में विभागीय अफसरों की ओर से
पदोन्नति का काम कछुआ गति से चला। इस पर शिक्षक नेताओं ने आपत्ति जताई और
कई बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर पदोन्नति की लिस्ट जारी
करने की मांग की थी। कई बार मांग करने के बाद भी पदोन्नति की लिस्ट जारी
नहीं होने पर शिक्षकों में रोष गहरा रहा था। लेकिन काफी समय बीत जाने के
बाद आखिर अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति
के लिए सूची जारी कर दी है। यह सूची कार्यालय में भी चस्पा कर दी है।
पदोन्नति की सूची जारी होने से उसमें शामिल सहायक शिक्षकों में खुशी की लहर
है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों
के 848 सहायक अध्यापकों की पदोन्नत सूची जारी कर कार्यालय में चस्पा कर दी
है। इसके साथ ही जारी सूची पर 17 जनवरी तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आपत्ति
निस्तारण के बाद इन सभी शिक्षकों को प्राथमिक स्कूलों में पदोन्नति देते
हुए प्रधानाध्यापक बनाया जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق