अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा से दस दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किये जाएंगे। अभ्यर्थी खुद इन्हें डाउनलोड करेंगे। परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर आयोजित होगी।
आधार कार्ड जरूरी : परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को वेबसाइट से डाउनलोड किये गए प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित आधार कार्ड की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उसे प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र/अंतिम सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति/उप्र या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाणपत्र में से किसी एक प्रमाणपत्र को साथ लाना जरूरी होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। शिक्षक भर्ती परीक्षा में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 400 रुपये होगा। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق