इलाहाबाद : जौनपुर के नेवढ़िया इंटर कालेज में शिक्षकों की फर्जी
नियुक्ति करने वाले सभी जिला विद्यालय निरीक्षक, विभागीय कार्रवाई होने से
पहले ही रिटायर हो गए, जबकि हाईकोर्ट ने इन जिला विद्यालय निरीक्षकों के
खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के
हलफनामे से यह जानकारी
मिलने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।
हलफनामे में बताया गया है कि जिन जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यकाल में
फर्जी नियुक्तियां हुईं वह रिटायर हो चुके हैं। इसे चार साल हो गए हैं
इसलिए अब कुछ नहीं किया जा सकता। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुधीर
अग्रवाल और न्यायमूर्ति शशिकांत की खंडपीठ ने इस पर नाराजगी जताई।
कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में यह तो बताया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक
रिटायर हो गए हैं लेकिन, यह नहीं बताया गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्या
हुई। कृपाशंकर तिवारी ने इस मामले में 2008 में याचिका दाखिल की थी।
अधिवक्ता पंकज उपाध्याय ने बताया कि जौनपुर के नेवढ़िया इंटर कालेज में
प्रबंधक और डीआइओएस की मिलीभगत से कई अध्यापक और कर्मचारियों की फर्जी
नियुक्तियां की गईं। इन नियुक्तियों के माध्यम से करोड़ों रुपये का गबन
किया गया।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2014 पर शिकंजा, एफआईआर की संस्तुति
- 124000 शिक्षामित्र जो NCTE परमिटेड हैं के लिए मिल सकती है कोर्ट से TET में राहत: पढें मानवेंद्र यादव अधिवक्ता (उच्च न्यायालय इलाहबाद) की पोस्ट

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق