बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम सोथरा में परेशान शिक्षामित्र ने फांसी
लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच
गया। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या
करने की बात लिखी है।
खबर मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज
दिया।घटना शनिवार देर रात की है। सोथरा निवासी
रामदुलारे राठौर का पुत्र अश्वनी कुमार शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत था।
किशनी के ग्राम लुकटपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उसकी तैनाती थी।
शिक्षक पद से समायोजन रद्द होने के बाद से ही अश्वनी परेशान चल रहा था।
इसको लेकर परिजनों से उसका विवाद भी होता रहता था। शनिवार की देर रात उसने
अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही
परिवारीजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर मौके पर बरनाहल पुलिस पहुंच गई।
परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया गया। बरनाहल। पुलिस को तहरीर देकर मृतक शिक्षामित्र के पिता
रामदुलारे ने जानकारी दी कि उसका पुत्र समायोजन रद होने से तनाव में चल रहा
था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 25 जुलाई 2017 को शिक्षकों का समायोजन
रद्द हो गया था और उन्हें शिक्षामित्र के पद पर कर दिया गया था। इससे
अश्वनी तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या
कर ली। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर
बुरा हाल था। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा इस बात की भी है कि मृतक के पिता
भी शिक्षक हैं। रुपयों को लेनदेन को लेकर भी कुछ विवाद था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
Govt Jobs : Opening
الاشتراك في:
تعليقات الرسالة (Atom)

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق